लखनऊ, अप्रैल 7 -- बड़ा इमामबाड़े में सोमवार को हजारों लोगों ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई को याद किया। मोमिनीने लखनऊ, अंजुमन हाय मातमी और ओलमा-ए-किराम की ओर से यादे शोहदा का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्मों के लोगों ने ईरान पर हुए हमले का विरोध किया और शहीदों को याद किया। यादे शोहदा में ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि आयतुल्ला अब्दुल मजीद हकीम इलाही भी शामिल रहे। बड़ा इमामबाड़े में ईरान में इजरायल और अमेरिका के हमले में मिनाब शहर के एक स्कूल में मारे गए शहीद बच्चों की फोटो भी लगाई गई और स्कूलनुमा मॉडल भी तैयार किया गया, जहां बच्चे स्कूल ड्रेस में बैठे। इसके साथ ही ईरान में शहीद हुए प्रेस रिपोर्टर की फोटो भी लगा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हमलों की कड़े शब्दों में निंदा...