लखनऊ, फरवरी 28 -- -ईरान में बड़ी संख्या में लखनऊ के लोग पढ़ाई और नौकरी कर रहे हैं लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य हमला शुरू कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मेजर कॉम्बेट ऑपरेशंस करार दिया जबकि इजरायल ने इसे प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक बताया। तेहरान, इस्फहान, कराज सहित कई शहरों में विस्फोटों की खबरें हैं। धुआं उठता दिख रहा है और ईरान ने क्रशिंग रिटेलिएशन की चेतावनी दी है। इस हमले की सबसे ज्यादा मार लखनऊ के उन परिवारों पर पड़ी है, जिनके कई सदस्य ईरान में रहते हैं। तहसीन गंज निवासी रवीश जैदी ईरान के तेहरान शहर में एक न्यूज चैनल में काम करते हैं। उनके भाई दानिश ने बताया कि भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे रवीश से आखिरी बात हुई थी। दानिश ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.