नई दिल्ली, जून 2 -- ईरान में मई महीने के दौरान महंगाई दर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। ईरान के केंद्रीय बैंक की सोमवार को जारी रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है। केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मई में पिछले वर्ष की तुलना में 77.2 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह अप्रैल की तुलना में 8.5 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट में कहा कि खरीदारी, टैक्सी किराए या चिकित्सा सेवाओं के भुगतान के दौरान लोगों को बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा। युद्ध और उसके फिर शुरू होने की अनिश्चितता से ईरानी मुद्रा रियाल पर दबाव बढ़ा है। आर्थिक कुप्रबंधन और सरकारी भ्रष्टाचार जैसी पुरानी समस्याएं भी ईरान की तेल-आधारित अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही हैं।

दवाइयां भी महंगी हुई रिपोर्ट के अनुसार जंग के चलते दवाओं, टैक्सी किराया, तंबाकू ...