गौरीगंज, मार्च 7 -- मुसाफिरखाना। ईरान में जारी तनाव और हमलों के बाद से क्षेत्र के भनौली गांव के लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। गांव के नौ लोग इस समय ईरान में रह रहे हैं। लेकिन बीते कई दिनों से उनका अपने परिवारों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। भनौली गांव के कुमैल उर्फ जव्वाद हुसैन, सैयद इमाम अली, मोहम्मद आमिर, तकहीर फातमा, सदफ़, मुसैयब अब्बास, साबिका और उनकी दो बेटियां उच्च शिक्षा और धार्मिक अध्ययन के लिए ईरान के क़ुम में रह रहे हैं। जंग शुरू होने के बाद वहां फोन और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होने से परिजनों का उनसे संपर्क टूट गया है। पहले कुछ परिवारों को मैसेज या अन्य माध्यम से उनके सकुशल होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अब कई दिनों से किसी से भी सीधी बातचीत नहीं हो सकी है। इससे परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि परिजन बच्चों की कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.