मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- ईरान व इजराइल अमेरिका युद्ध के दौरान क्षेत्र के अनेक व्यक्ति जहां खाड़ी देशों में हैं, जिनके परिजन वहां के हालात को लेकर परेशान हैं । वहीं ईरान में फंसे तिस्सा के मौलाना की खैरियत के लिए दुआएं की जा रही है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी जावेद जैदी ने बताया कि गांव निवासी मौलाना फातेह अली जैदी ईरान के शहर मसद में हैं। युद्ध के हालात के चलते उनके लिए तथा सभी की खैरियत के लिए अमन शान्ति की दुआ की जा रही है। गांव के ही आमिर जैदी, तालिब अली जैदी,जव्वाद जैदी,आमिर अब्बास, क़लबे हैदर आदि ईरान से निकल कर कुवैत में पहुंचे हैं। कुछ अन्य व्यक्ति भी इसी प्रकार वहां मौजूद हैं। जिनके परिजन मौजूदा घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं। वहीं जौली पूर्व प्रधान शाहरजा नकवी ने बताया कि मौलाना जावेद आब्दी ईरान में थे जो अब इराक पहुंच गये...