बलरामपुर, मार्च 2 -- उतरौला, संवाददाता। ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संभावित वापसी को लेकर सक्रिय कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने वहां मौजूद भारतीयों, विशेषकर छात्रों से अपनी अद्यतन जानकारी साझा करने की अपील की है ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बताया जा रहा है कि ईरान में लगभग 10 हजार भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र-छात्रएं हैं। मौजूदा हालात के कारण कई छात्रों की परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं और वे असमंजस की स्थिति में हैं। सरकार ने 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही संभावित निकासी उड़ानों की तैयारी और सुरक्षित मार्गों की पहचान पर भी काम किया जा रहा ...