बुलंदशहर, फरवरी 26 -- जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सांखनी की एक और छात्रा गुरुवार को ईरान से दिल्ली लौट आई है। अब तक सांखनी के चार छात्र ईरान से लौट चुके हैं, जबकि चार छात्र अभी वहीं फंसे हुए हैं। गुरुवार को ईरान और अमेरिका की एक टेबल पर चल रही वार्ता पर सांखनी के छात्रों के परिजन लगातार नजर बनाए हुए है। परिजन छात्रों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और उन्हें लेकर काफी चिंतित हैं। गुरुवार को गांव सांखनी निवासी मेडिकल की छात्रा ईरान से दिल्ली लौट आई है। उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सांखनी निवासी छह छात्र धार्मिक शिक्षा, जबकि दो छात्र-छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई के लिए ईरान गए हुए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले की चेतावनी जारी करने के बाद भारतीय दूतावास से ईरान में रह रहे ...