देवरिया, मार्च 21 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए देवरिया का नीतेश राजभर ईरान गया था, अचानक शुरू हुए युद्ध के चलते वह भी फंस गया है। अब परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उसे वतन वापस कराने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान व एडीएम प्रशासन से मिलकर गुहार लगाई है।मईल थाना क्षेत्र के ग्राम बरेजी के रहने वाले नीतेश राजभर घर की स्थिति मजबूत करने के लिए ईरान गए थे। कार्य भी ठीक चल रहा था। परिजनों के अनुसार 26 फरवरी को उनसे आखिरी बार बात हुई तो सबकुछ ठीक-ठाक बता रहे थे। इसके बाद उनसे कभी बात नहीं हो पाई। परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और उनसे संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। उधर परिवार के लोगों ने क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान से मुलाकात कर उन्हें वतन सकुशल मंगाने की मांग की है। स...