नई दिल्ली, मार्च 30 -- ईरान में चल रही जंग को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीच चुका है। अमेरिका और इजरायल के हमले के पहले ही दिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई मारे गए थे। यह ईरान के लिए सबसे बड़ा झटका और सदमा था। जानकारों का कहना था कि अमेरिका ने खामेनेई को इसलिए टारगेट किया है ताकि ईरान में नेतृत्व परिवर्तन किया जा सके। हालांकि अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। खामेनेई समेत कई टॉप लीडर ईरान में मारे जा चुके हैं, लेकिन वह जंग जारी रखने के इरादे से पीछे नहीं हटा है। उसने अब तक बिना शर्त सरेंडर जैसी बात भी नहीं की है। खामेनेई के बेटे मोजतबा ने कमान संभाल रखी है और वह लगातार आक्रामक हैं। इस बीच चर्चा है कि अमेरिका अब ईरान में जमीनी हमला करने की तैयारी कर रहा है और कभी भी सैनिक उतारे जा सकते हैं। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर ...