तेहरान, मार्च 19 -- ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले होते हुए 18 दिन बीत गए हैं। 28 फरवरी को पहला हमला दोनों मुल्कों ने ईरान पर किया था और उसके शीर्ष नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए थे। ईरान को नुकसान में जो सबसे बड़ा नुकसान हो सकता था, वह पहले ही दिन हो गया। इस तरह जंग ने पहले ही दिन जोर पकड़ लिया, जब ईरान ने आसपास के सुन्नी मुल्कों पर भी हमले तेज किए और पूरा मिडल ईस्ट ही जंग की चपेट में आ गया। फिलहाल हालात ऐसे हैं कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत दुनिया के कई देशों में इस जंग के कारण गैस का संकट पैदा हो गया है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ही बाधित कर दिया है, जहां से दुनिया की तेल आपूर्ति का 20 फीसदी हिस्सा निकलता है। इसके बाद उसने बुधवार की रात को कतर में स्थित दुनिया के सबसे बड़े नेचुरल गैस प्लांट 'रास लफान' को निशाना बनाया ...