नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में मार गिराए गए दो अमेरिकी विमानों के पायलट्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक पायलट को पहले ही बचा लिया गया था और दूसरे को अब निकाला गया है। विमान के चालक दल का यह सदस्य शुक्रवार से लापता था, जब ईरान ने अमेरिकी एफ-15 ई स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया था। अमेरिका का कहना है कि यह बेहद कठिन अभियान था। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि घंटों तक चले ऑपरेशन में रियल टाइम ट्रैकिंक गी गई और फिर खतरों से जूझते हुए फंसे हुए अमेरिकी कर्नल को निकाला गया।कैसे चलाया गया अभियान अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने अल-जजीरा को बताया कि यूएस आर्मी के कर्नल ईरान की सेना के घेरे में बहुत अंदर फंसे हुए थे। वहीं सीनियर अधिकारी लगातार उनकी मूवमेंट को ट्रैक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष...