नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जॉर्डन में अमेरिकी सेना पर हुए हमले के बाद ईरान के खिलाफ बेहद कड़े और निर्णायक जवाब देने की बात कही है। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ-साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका तेहरान को बुरी तरह पिटाई करेगा और हराएगा। किसी भी कीमत पर अमेरिकी हितों की रक्षा करेगा। दूसरी ओर जैसे-जैसे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है, वैश्विक कूटनीतिक और सैन्य समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। इस पूरे संकट में चुपचाप लेकिन सबसे प्रभावी तरीके से फायदा उठाने वाला देश चीन बनकर उभर रहा है। वाशिंगटन का पूरा सैन्य, राजनयिक और राजनीतिक ध्यान मिडिल ईस्ट पर केंद्रित होने के कारण बीजिंग को रणनीतिक पैंतरेबाजी का सुनहरा मौका मिल गया है। चीन कोई बड़ी और नाटकीय भू-राजनीतिक जीत हासिल करने की बजाय धीरे-...