नई दिल्ली, मार्च 2 -- मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच फंसे यात्रियों की वापसी के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विशेष इंतजाम किए हैं। मंत्रालय के अनुसार इंडिगो मंगलवार को जेद्दा से भारत के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें संचालित करेगी, जिससे कि वहां फंसे यात्रियों को वापस लाया जा सके। इसी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी क्षेत्र के लिए मंगलवार से उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने वाली है। एयरलाइन मस्कट आने-जाने वाली नियमित उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट से पहली उड़ान तिरुचिरापल्ली के लिए होगी, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 10:25 बजे रवाना होगी। इसके अलावा दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली के लिए निर्धारित सेवाएं संचालित की जाएंगी। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात के विमानन नियामक ने भी घोषणा की है कि फंसे य...