तेहरान, अप्रैल 15 -- अमेरिका और ईरान युद्ध में पाकिस्तान मध्यस्थता करने की कोशिशों में लगा हुआ है। इस्लामाबाद में पिछले दिनों हुई शांति वार्ता विफल होने के बाद पाकिस्तान की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा, जिसके बाद उसका नेतृत्व फिर से बातचीत की मेज पर लाने के लिए मिडिल ईस्ट के दौरे कर रहा है। जहां पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्की, सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हो रहे। इन दोनों की यात्राओं से सवाल उठ रहे हैं कि क्या इनकी कोशिशें सफल होंगी या फिर पिछली शांति वार्ता की तरह फिर से दुनिया में पाकिस्तान की बेइज्जती होगी।अचानक तेहरान क्यों पहुंचे मुनीर? पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बुधवार को तेहरान पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंड...