कौशाम्बी, फरवरी 28 -- अमेरिका व इजरायल ने शनिवार को अचानक ईरान पर हमला बोल दिया। इस खबर ने कौशाम्बी के कई परिवारों की नींद उड़ा दी है। कौशाम्बी के कई लोग ईरान में परिवार समेत रह रहे हैं। ईरान के विश्वविद्यालयों में कौशाम्बी के लोग पढ़ रहे हैं अथवा धर्मगुरु हैं। कौशाम्बी में लोग अपनों की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। जिले के करारी, मंझनपुर, रामपुर सुहेला, लहना, मझियांवा के अलावा अन्य गांवों के लोग मौजूदा समय ईरान में हैं। यह सभी लोग शिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। तेहरान की अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में अधिकतर लोग पढ़ रहे हैं। इनमें से कई ऐसे लोग भी हैं जो वहां नौकरी कर रहे हैं। कुछ लोग धर्मगुरु भी हैं। शनिवार को तनातनी के बीच ईरान पर इजरायल व अमेरिका ने हमला बोल दिया। दोपहर को इसकी जानकारी लोगों को मिली तो उनके होश उड़ गए। रमजान के महीने मे...