बोकारो, मार्च 3 -- वामपंथी ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से अमेरिका व इज़रायल की ओर से ईरान पर किए जा रहे हमले के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नया मोड़ में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा ईरान पर हमला अंत्यत ही निंदनीय है। जिस हमले में ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई और उसके परिवार ने शहादत दी है । जहां से बच्चों और आम नागरिकों के मारे जाने की खबर आ रही है। ये हमले ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी अंतरराष्ट्रीय संधियों का खुला उल्लंघन करते हुए किए गए हैं। सीटू के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा अमेरिका और इज़राइल ने ये हमले ईरान के साथ जारी वार्ताओं की अनदेखी करते हुए किए हैं। इन हमलों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र...