प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले का असर मेवा के बाजार पर पड़ने लगा है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के एकदिन बाद ही शहर के बाजारों में पिस्ता का भाव उछलने लगा है। प्रयागराज की थोक मंडी में ईरानी पिस्ता का भाव 150 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया। पुराने शहर की थोक दुकानों में ईरानी पिस्ता शनिवार को दो हजार रुपये प्रति किलो बिक रहा था। रविवार को भाव 2150 रुपये तक पहुंच गया। नमकीन पिस्ता भी 100 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ है। बाजार में ईरानी नमकीन पिस्ता 1100 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये प्रति किलो हो गया है। ईरानी मेवा महंगा होने से कारोबारी भी हैरान हैं। ईरानी मेवा दुबई के जरिए भारत में आता है। विमान सेवा एकदिन पहले बंद हुई। मेवा कारोबारी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इतनी जल्दी ईरानी मेवा का भाव बढ़ना नहीं चाहिए...