नई दिल्ली, मार्च 2 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले के अपने उद्देश्यों को एक बार फिर से जगजाहिर कर दिया है। युद्ध के लंबे खिंचने की आशंका को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका की सेना चार-पांच हफ्तों से भी ज्यादा समय तक कार्रवाई कर सकती है। इतना ही नहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने जरूरत पड़ने पर ईरान के अंदर अमेरिकी सैनिक उतारने की संभावना से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है, तो उन्हें ईरान की धरती पर अमेरिकी सेना उतारने में कोई परेशानी नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को युद्ध की सभी संभावनाओं को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "हम पहले से ही तय समय-सीमा से काफी आगे चल रहे हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ती है, तो हमारी सेना इससे ज्यादा समय तक भी कार्रवाई कर सकती है। चाहे समय कितना भी लगे, ठीक है, जितना समय लगेगा, ह...