रामगढ़, मार्च 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि सीपीआई(एम) रामगढ़ जिला कमिटी के आह्वान पर अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। पार्टी के जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड राजू विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना चौक स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू हुआ यह मार्च गांधी प्रतिमा तक गया, जहां सभा आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद", "ईरान की संप्रभुता पर अवैध हमला बंद करो", "युद्ध नहीं शांति चाहिए" और "नरेंद्र मोदी चुप्पी तोड़ो" जैसे नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड राजू विश्वकर्मा ने कहा कि अमेरिका और इज़राइल की ओर से 28 फरवरी को ईरान पर किया गया हमला उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैय्यद अली हुसैनी खामनेई सहि...