वॉशिंगटन, अक्टूबर 25 -- क्या अमेरिका, ईरान पर कभी भी हमला बोल सकता है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजा बयान से यह कयास फिर से उठने शुरू हो गए हैं। ट्रंप ने एक दिन पहले ही ईरान को धमकी दी है। हालाकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए एक सुंदर, बड़ा और खूबसूरत समझौते की संभावना है। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच करीब आठ महीने से युद्ध चल रहा है। ट्रंप, शनिवार की सुबह फ्लोरिडा में मध्यावधि चुनावों में अपना मतदान करने के बाद रिपोर्टर्स से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान पर संभावित हमला करेगा। उन्होंने जवाब दिया कि क्या आपको सच में लगता है कि मैं आपको यह बताऊंगा?रिपोर्टर के सवाल पर क्या कहा हालांकि रिपोर्टर अपने सवाल से पीछे नहीं हट रहे थे। ट्रंप ने इस सवाल को मूर्खतापूर्ण भी कहा।...