नई दिल्ली, मार्च 3 -- इजरायल और अमेरिका का हमला भले ही ईरान पर हुआ है, लेकिन इसका सीधा असर भारतीयों पर भी पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सोमवार को तो लंदन से मुंबई का किराया यूरोपियन एयरलाइंस पर 9 लाख रुपये प्रति यात्री तक पहुंच गया। इकॉनमी क्लास का टिकट 2.9 लाख रुपये तक था और बिजनेस क्लास का सफर 9 लाख रुपये तक हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लाइट्स को पूरा खाड़ी क्षेत्र छोड़कर लंबा सफर तय करते हुए आना पड़ रहा है। हालांकि इतनी ही वजह नहीं है, जिसके चलते किराये में इतनी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई। इसकी एक वजह यह भी रही कि डिमांड और सप्लाई के बीच भी बड़े पैमाने पर गैप देखा गया। करीब 700 फ्लाइट्स सोमवार को कैंसिल हुई थीं। ऐसे हालात कमोबेश हर दिन देखे जा रहे हैं और मंगलवार को भी अब तक बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट्स से करीब 230 फ्लाइट्स को कैंसिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.