नई दिल्ली, जुलाई 9 -- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर लगातार दूसरे दिन की भारी बमबारी की गई। इतना ही नहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी भी दी है। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं तो स्थितियां और ज्यादा बदतर हो जाएंगी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह ईरान द्वारा कल मालवाहक जहाजों पर किए गए हमलों के प्रतिशोध में की गई कार्रवाई है। अगर ऐसा दोबारा हुआ, तो अंजाम बहुत बुरा होगा!" ट्रंप की यह चेतावनी अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू करने के तुरंत बाद आई है। अमेरिकी सेना ने इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेहरान की अनुचित आक्रामकता क...