ईरान पर फिर हमला कर सकते हैं, युद्ध जल्द जीतेंगे: ट्रंप
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया कि ईरान के खिलाफ युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा और अमेरिका इसे जीत जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर फिर से सैन्य हमला संभव है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ युद्ध खत्म हो जाता है तो दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी। ट्रंप ने कहा कि हम यह युद्ध बहुत जल्द जीत जाएंगे और जैसे ही हम इसे जीतेंगे, तेल की कीमतें बहुत नीचे चली जाएंगी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि अमेरिका का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है。
ईरान पर सैन्य हमले की संभावना जब ट्रंप से सीधे पूछा गया कि क्या अमेरिका के आगामी मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर फिर से सैन्य हमले किए जा सकते हैं, तो उन्होंने इस संभावना से इन्कार नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.