नई दिल्ली, मार्च 27 -- इजरायल ने ईरान पर हमलों की नई लहर शुरू कर दी है। ऐसे में कूटनीतिक समाधान की कोई संभावना नहीं दिख रही है। शुक्रवार को इजरायली सेना ने तेहरान के बीचों-बीच बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन साइट्स और अन्य हथियार निर्माण केंद्रों पर हमले किए। साथ ही पश्चिमी ईरान में मिसाइल लॉन्चर और भंडारण स्थलों को निशाना बनाया गया। ईरान ने जवाब में खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन दागे, जिससे बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात में सायरन बजाए गए। कुवैत के शुवैख पोर्ट को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- डील से डिप्लोमेसी तक; ट्रंप का नूर-ए-नजर बनने को पाकिस्तान ने ऐसे चली चाल ईरान के हमले से लेबनान की राजधानी बेरूत पर भी धुआं उठता दिखा, जबकि इजरायल में हवाई हमलों से बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट...