नई दिल्ली, मार्च 27 -- अमेरिका जमीनी सैन्य कार्रवाई के जरिए ईरान पर पूरी ताकत से प्रहार करने की तैयारी कर रहा। तैयारियों से जुड़े दो आधिकारिक सूत्रों ने ये दावा किया है। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी सेना बड़े पैमाने पर बमबारी कर पूरे ईरान को दहला सकती है। अमेरिकी समाचार वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने जंग के बीच मध्य पूर्व के लिए करीब दस हजार सैनिक रवाना भी कर दिए हैं। सूत्रों का दावा है कि अमेरिकी सेना ईरान के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से अहम खर्ग, लारक, अबूमूसा और अन्य द्वीपों को निशाना बना सकती है। फारस की खाड़ी में ईरान द्वारा बंद किए गए समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी सैन्य कार्रवाई संभव है। अमेरिकी सैन्य मुख्यालय पेंटागन इस रणनीति पर काम तब शुरू करेगा जब वाशिंगटन और तेहरान के बीच शांति वार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.