नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- ईरान के खिलाफ अमेरिका संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए मिडिल ईस्ट में अपना हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम तैनात करने की तैयारी कर रहा है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो यह अमेरिकी सेना की इस अत्याधुनिक हथियार की पहली ऑपरेशनल तैनाती होगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने लंबे समय से विकासाधीन डार्क ईगल (Dark Eagle) हाइपरसोनिक सिस्टम को क्षेत्र में भेजने का अनुरोध किया है। इसका उद्देश्य ईरान के अंदरूनी इलाकों में स्थित बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाना है, जो पारंपरिक सटीक हमलों की सीमा से बाहर हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ईरान ने अपने लॉन्चरों को 300 मील से अधिक दूरी पर शिफ्ट कर दिया है, जिसके चलते अमेरिकी सेना लंबी दूरी की हाइपरसोनिक क्षमता चाहती है। हालांकि अभी तक इस अन...