प्रयागराज, मार्च 1 -- सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआई माले व वाम दलों ईरान में अमेरिकी और इजरायल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। बालसन चौराहा पर गांधी प्रतिमा के नीचे वामदलों के नेता पहुंचे और अमेरिका, इजरायल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वाम दलों के कार्यकर्ता हाथों में अलग-अलग स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ लंबे समय तक संघर्ष किया और कुर्बानियां दीं। इसके बाद भारत आजाद हुआ। यही वजह है कि भारत सभी राष्ट्रों की संप्रुभता का सम्मान करता है। आज के समय में दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्यवादी देश अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अपहरण कर लेता। इजरायल के साथ ईरान पर हमला कर वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, रक्षामंत्री समेत कई को मार डाला। रूस-यूक...