ईरान न तो परमाणु हथियार बनाएगा न खरीदेगा
नई दिल्ली, जून 14 -- अमेरिका- ईरान के बीच शांति समझौते पर संशय बरकरार है। इसी बीच वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने रविवार को बताया कि तेहरान इस बात के लिए राजी हो गया है कि वो न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही खरीदेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि रविवार को समझौते पर हस्ताक्षर होगा। इसी बीच बेरूत पर इजरायली हमले के बाद ईरान का तेवर बदल गया है। वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने बताया कि जब तक समझौता लंबित है तब तक ईरान परमाणु कार्यक्रम पर यथा स्थिति बनाए रखेगा। यूरेनियम के संवर्धन और परमाणु संयंत्रों को विस्तार देने से बचेगा। उन्होंने दावा किया की अमेरिका ने इस बात की भी अनुमति दे दी है कि ईरान यूरेनियम डस्ट को भी ईरान में ही नष्ट करेगा। अमेरिका इस बात पर भी सहमत हो गया है कि भविष्य में होने वाले एक व्यापक समझौते के तहत ईरान को अपनी ज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.