नई दिल्ली, जून 9 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने ओमान के पास स्थित होर्मुज स्ट्रेट में गश्त कर रहे अमेरिकी सैन्य अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें अमेरिकी सेना से जानकारी मिली है कि मॉडर्न हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है, लेकिन ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस हमले का जवाब देना अमेरिका के लिए आवश्यक होगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिका किस प्रकार की कार्रवाई करेगा। वहीं, ईरान की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी पढ़ें- PoK में हिंसा की आग. बीच सड़क नरसंहार; आसिम मुनीर ने चलवाई गोलियां? डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब उन्होंने कुछ ही घंटे पहले दावा किया था कि...