नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत जा रहे एक मालवाहक जहाज समेत दो जहाजों को जब्त कर लिया है। ईरानी अधिकारियों ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि दोनों जहाज समुद्री नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और नौसेना के निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे। ईरानी अधिकारियों ने आगे कहा कि दोनों जहाज नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर कर समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी और आईआरजीसी के बयान के अनुसार, जब्त किए गए जहाजों की पहचान 'एमएससी फ्रांसेस्का' (पनामा फ्लैग्ड) और 'एपामिनोंडास' (लाइबेरिया फ्लैग्ड) के रूप में की गई है। इनमें से 'एपामिनोंडास' दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से रवाना होकर गुजरात जा रहा था। आईआरजीसी ने दावा किया कि दोनों जहाज बिना जरूरी अनुमति के संचालित हो रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.