नई दिल्ली, मार्च 26 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान ने एक बहुत बड़ा 'तोहफा' दिया है। ट्रंप के अनुसार, ईरान अमेरिका के साथ चल रही गुप्त वार्ताओं में सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल से लदी 10 नौकाओं को गुजरने की अनुमति दे रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ये टैंकर पाकिस्तानी झंडे के तहत संचालित हो रहे हैं। वाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि यह घटनाक्रम वाशिंगटन और तेहरान के बीच सक्रिय लेकिन ज्यादातर गुप्त बातचीत का हिस्सा है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हमें यह दिखाने के लिए कि हम वास्तविक और मजबूत हैं, तेल से भरी आठ नावें देने की बात कही। उन्होंने आगे बताया कि टैंकरों का पहला समूह कुछ दिन पहले ही इस रणनीतिक ...