नई दिल्ली, मार्च 9 -- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने युद्धविराम की किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक देश पर हमले जारी रहेंगे, तब तक तेहरान अपनी रक्षा के लिए दृढ़ रहेगा और दुश्मनों को करारा जवाब देता रहेगा। उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को बधाई दी। पुतिन ने कहा कि रूस मौजूदा संघर्ष में ईरान के साथ अटूट और मजबूती से खड़ा है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...ईरान ने सीजफायर की संभावना से किया इनकार पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के बीच ईरान ने युद्धविराम की किसी भी बात को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक ...