नई दिल्ली, जून 19 -- Strait of Hormuz Closed Again: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए बीते बुधवार को हुए समझौते के कुछ घंटों के अंदर ही ईरान एक बार फिर आगबबूला हो गया है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसकी वजह है इजरायल। दरअसल इजरायल ने युद्धविराम के बाद भी लेबनान में हमले जारी रखे हैं। इसे लेकर ही ईरान भड़क गया है। ईरानी सेना ने एक चेतावनी जारी कर कहा है कि इजरायल का लेबनान पर आक्रमण अमेरिका के साथ हुए समझौते के पूरी तरह खिलाफ है। मैरीटाइम रेडियो चैनलों पर जारी एक बयान में, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने साफ कहा कि जब तक समझौते की शर्तों को नहीं माना जाएगा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहेगा। IRGC द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "चूंकि लेबनान से इजरायल की वापसी, नौसै...