नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- ईरान सरकार ने पेट्रोकेमिकल उत्पादों के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इजरायल द्वारा उसकी औद्योगिक संरचना पर किए गए हमलों के बाद घरेलू आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ईरान ने ये कदम उठाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल पेट्रोकेमिकल कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मंगलवार को जारी निर्देश में पेट्रोकेमिकल कंपनियों को अगले आदेश तक निर्यात रोकने के लिए कहा गया है। यह कदम हालिया संघर्ष के प्रभाव से घरेलू औद्योगिक ढांचे को बचाने के लिए उठाया गया है। इसके जरिए घरेलू बाजार को स्थिर करना और हालिया हमलों से प्रभावित उद्योगों को आपूर्ति सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद ईरान का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल निर्यात पर लगाई रोक यह भी पढ़ें- जंग के आंच से ईरान की अर्थव्यवस्था हुई लहूलुहान

हिं...