नई दिल्ली, मार्च 26 -- Israel iran war: पश्चिम एशिया में जारी संकट के आगे लगातार जारी रहने की आशंका बढ़ गई है। गुरुवार को ईरान की तरफ से अमेरिका के शांति प्रस्ताव को एकतरफा और अनुचित बताते हुए खारिज कर दिया गया है। हालांकि, तेहरान की तरफ से कहा गया है कि अगर अमेरिका जमीनी हकीकत के आधार पर कोई प्रस्ताव रखता है, तो उस पर शांति का रास्ता निकल सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक ईरानी अधिकारी ने स्वीकार किया कि अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से तेहरान पहुंचा था, जिस पर बुधवार रात ईरान के शीर्ष अधिकारियों और सुप्रीम लीडर ने विस्तार से चर्चा की। अमेरिका द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए ईरानी अधिकारी ने कहा कि यह प्रस्ताव केवल अमेरिकी और इजरायली हितों को साधता है, इसमें ईरान के हितों को जरा भी नहीं देखा गया है। उ...