नई दिल्ली, मार्च 20 -- Iran war latest update: पश्चिम एशिया में जारी जंग अब 21वें दिन में पहुंच गई है। दोनों तरफ से एक-दूसरे के ऊपर लगातार हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा युद्ध के शुरुआती दिनों से ही दावा किया जा रहा है कि युद्ध को जीता जा चुका है, बस कुछ समय की बात है। ट्रंप के इन दावों पर ईरान की तरफ से तंज कसा गया है। अमेरिकियों को वियतनाम युद्ध की याद दिलाते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि लोगों को अभी भी वह युद्ध याद है, जब वहां (वियतनाम में) हजारों लोग मारे जा रहे थे और नतीजा लगभग साफ हो चुका था, फिर भी वाइट हाउस जनता को जीत का झूठा दिलासा देता था। आज भी वही हालात हो रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्रंप द्वारा किए जा रहे जीत के दावों पर परोक्ष रूप से हमला बोला। उन्होंने कहा, "...