इस्लामाबाद, मार्च 23 -- पाकिस्तान के आर्मी चीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बयान पर बवाल मच गया है। मुनीर ने शियाओं को लेकर बयान जारी किया है। उन्होने कहाकि जिन शिया धर्मगुरुओं को ईरान से इतना अधिक प्यार है, वह ईरान चले जाएं। मुनीर ने यह बयान रावलपिंडी में एक इफ्तार कार्यक्रम के दौरान दिया। शिया धर्मगुरुओं ने इस बयान को अपमानजनक और भड़काने वाला बताया है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी चीफ पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिका और इजरायल की शह पर पाकिस्तान के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं।देश को नष्ट करने का लगाया आरोपइसके अलावा शिया धर्मगुरुओं ने सरकारों को गिराकर देश को नष्ट करने का भी आरोप लगाया है। शिया उलेमा काउंसिल पाकिस्तान के केंद्रीय उपाध्यक्ष आलम सैयद सिब्तैन हाइडर सब्ज़वारी ने मुनीर से कहाकि अगर आप अपने मालिकों, इजरायल और अमेरिका ...