नई दिल्ली, मार्च 10 -- ईरान संग जारी युद्ध के बीच अमेरिका की ओर से बयानबाजी जारी है। ट्रंप हों या कोई और, किसी को धमकी देने से पीछे नहीं हट रहे। यानी हर बार जुबानी तोप से किसी न किसी पर हमला कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच रूस को इस संघर्ष में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूस को ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे टकराव से दूर रहना चाहिए। मंगलवार को पेंटागन में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान हेगसेथ ने यह बयान दिया। उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हाल ही में हुई टेलीफोन बातचीत के बारे में सवाल पूछा गया था। हेगसेथ ने कहा कि ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बातचीत 'मजबूत और सकारात्मक' थी, जिसमें यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति ...