बगदाद, मार्च 31 -- ईरान में छिड़ी जंग के बीच एक अमेरिकी पत्रकार का अपहरण हो गया है। ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश ने अल-हदथ के हवाले से यह खबर दी है। इसके मुताबिक अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन को बगदाद में किडनैप कर लिया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इराकी सुरक्षा बलों ने एक आरोपी किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस बारे में इराकी अधिकारियों या अमेरिकी सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।हथियारबंद लोगों ने किया अपहरणडेली न्यूज ने एक्स पर इस बारे में लिखा है कि शेली किटलसन का सेंट्रल बगदाद में दिनदहाड़े अपहरण हो गया। इसके मुताबिक एक व्यस्त सड़क पर कुछ हथियारबंद लोगों ने उनकी कार रोकी। इसके बाद उन्हें कार से बाहर खींचा और लेकर भाग निकले। इराक के आंतरिक मंत्री ने अपहरण की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कार का पीछ...