बरेली, सितम्बर 25 -- फोटो.. फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी। विश्व ग्रेपलिंग कुश्ती चैम्पियनशिप में ईरान की खिलाड़ी को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली क्षेत्र की बेटी खुशी चौधरी के फतेहगंज नगर पहुंचने पर नगरवासियों ने स्वागत किया। उनकी उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।शुक्रवार को खुशी चौधरी के स्वागत के लिए नगर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। हनुमान मूर्ति फतेहगंज पूर्वी से अगरोली नवादा मोड़ तक स्वागत यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में नगरवासी यात्रा में शामिल हुए और भारत माता के जयकारों के साथ खुशी चौधरी का उत्साह बढ़ाया।नगरवासियों ने कहा कि खुशी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्...