नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों को लेकर चिंताओं के बीच पाकिस्तान ने ईरान को सऊदी अरब का संदेश पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि एक देश के तौर पर ईरान कोई और मोर्चा खोलेगा। तेहरान पहले से ही क्षेत्र में संघर्ष में उलझा हुआ है। आसिफ ने कहा कि तेहरान के दूसरे देशों के साथ संबंधों को देखते हुए हूतियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष में ईरान का पक्ष लेना समझदारी भरा कदम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के मक्का शहर के पास ड्रोन हमले की कोशिश किए जाने के बाद इस्लामाबाद मक्का समझौते के तहत अपना दायित्व निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भी पढ़ें- पहले दोस्त को दिया दगा, अब दे रहा गीदड़भभकी; सऊदी अरब पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का नया पैंतरा क्या? यह भी पढ़ें- सऊदी अरब पर ...