नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में दावा किया कि उन्होंने 8 युद्धों को रुकवाने में अहम भूमिका निभाई है। इनमें भारत-पाकिस्तान और आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच संघर्ष भी शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि कई युद्ध सालों और यहां तक कि दशकों से चले आ रहे थे। उन्होंने रिश्तों, व्यापार, टैरिफ और टैरिफ लगाने की धमकी समेत अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर इन विवादों को सुलझाने की कोशिश की। ट्रंप ने कहा कि इन देशों में से कई ने उन्हें धन्यवाद देते हुए पत्र लिखे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ट्रंप को बताया था कि उन्होंने 3 करोड़ लोगों की जान बचाई और शायद इससे भी ज्यादा लोगों की जान बची। यह भी पढ़ें- ताइवान से लेकर.ट्रंप-शी समिट में होंगे ये बड़े मुद...