नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच खाड़ी देशों के नेता सऊदी अरब में महाबैठक कर रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जेद्दाह में गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) के नेता मिल रहे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू हुए आज दो महीने बीत गए हैं। इस बीच यह पहली बैठक है जब खाड़ी देशों के नेता एक जगह पर इकट्ठा होरहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक ईरान को जवाब देने के लिए बुलाई गई है। अमेरिका के साथ युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने कतर और यूएई समेत पड़ोसी देशों पर भी मिसाइल हमले किए थे। ऐसे में ये सारे मुस्लिम देश ईरान को प्रतिक्रिया देने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि जीसीसी में 6 देश हैं। ईरान की तरफ से किए गए मिसाइल हमलों में इन देशों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है। 8 अप्रैल और ईरान और अमेरिका ब...