नई दिल्ली, मार्च 14 -- अमेरिका के लगभग 2,500 मरीन सैनिक और कम से कम एक युद्धपोत पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने 'एसोसिएटेड प्रेस' को यह जानकारी दी। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली को पश्चिम एशिया जाने का आदेश दिया गया है। इस कदम से क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। अमेरिका ने ईरान के नए शीर्ष नेतृत्व और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' कार्यक्रम के तहत ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई प्रमुख नेताओं की जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर (लगभग एक करोड़ डॉलर) तक के इनाम की घोषणा की है। अमेरिकी नोटिस में विशेष रूप से उन अधिकारियो...