नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं ईरान को एक दिन में अपने कब्जे में ले सकता हूं। रविवार को एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने ये बात कही। ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि अमेरिकी सेना तेहरान को पूरी तरह तबाह कर सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक घंटे में ईरान की पूरी ऊर्जा क्षमता को अपने कब्जे में ले सकता है। उन्होंने दावा किया, जब मैंने ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की बात कही तो ईरान वार्ता की मेज पर आने को राजी हो गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स ठिकानों को निशाना बनाकर उसे पूरी तरह बर्बाद कर सकता है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता क्योंकि मैं ऐसा करूंगा तो ईरान को दोबारा खड़े होने में दस साल लग जाएंगे। ईरान...