ईरान को अमेरिका से एक पैसा भी नहीं मिलेगा: ट्रंप
नई दिल्ली, जून 19 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर के अगले ही दिन शुक्रवार को ट्रूथ पर पोस्ट में कहा कि ईरान को अमेरिका की तरफ से 300 अरब डॉलर तो दूर एक पैसा भी नहीं मिलेगा। मालूम हो शांति समझौते के छठे बिंदु में ईरान के पुर्ननिर्माण के लिए 300 अरब डॉलर देने की बात है, हालांकि ये पैसा कौन देगा इसका जिक्र नहीं किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में विपक्षी दल डेमोक्रेट पर निशाना साधते हुए कहा कि ये विपक्षी नेताओं का प्रोपेगेंडा है। ट्रंप ने गुरुवार को भी मीडिया से बात करते हुए इस मामले में स्पष्ट कहा था कि खाड़ी देश 300 अरब डॉलर का भार उठा सकते हैं लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि खाड़ी देशों ने इसके लिए अभी कोई वादा नहीं किया है। शांति समझौते के बिंदुओं के आधार पर ईरान के व्यवहार का आकलन के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.