नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले संभावित हमलों को टाल सकते हैं। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान के साथ संभावित बातचीत का रुख क्या रहता है। अभी भी यह अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या ईरान को हालिया तय समय सीमा के बाद कोई और मोहलत मिलेगी या नहीं। ट्रंप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराया था कि मंगलवार शाम 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) उनकी डेडलाइन फाइनल है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता या डील नहीं करता तो पूरा देश एक रात में खत्म हो सकता है और वो रात कल हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि हर ब्रिज 12 बजे रात तक ध्वस्त हो जाएगा और हर पावर प्लांट बर्निंग, एक्सप्लोडिंग और कभी इस्तेमाल न होने लायक हो जाएगा। उन्होंने ईरान को स्टोन एज में भेजने ...