नई दिल्ली, मई 3 -- अमेरिका के साथ युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर प्रतिबंध लगाकर रखा है। ईरान में इस्लामिक क्रांति के बाद होर्मुज खाड़ी देशों के लिए एक परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए खाड़ी देश अब वैकल्पिक रास्तों पर निवेश कर रहे हैं, जिससे कि आपात स्थिति में इन मार्गों का उपयोग करके होर्मुज और लाल सागर के ऊपर की निर्भरता को कम किया जा सके। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज को साइडलाइन करने वाली इस योजना में मुख्य तौर पर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्किए शामिल हैं। हालांकि, होर्मुज का विकल्प खोजना आसान नहीं है, लेकिन जैसे की भारत को मध्य-एशिया तक जाने के लिए सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान को बायपास करके जाना पड़ता है, वैसा ही कुछ खाड़ी देश योजना बना रहे हैं। इसी क्रम मे...