नई दिल्ली, अगस्त 8 -- ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इजरायली मीडिया में यह दावा किया गया है। मोजतबा खामेनेई की मौत तक की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हालांकि, इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब ईरान में मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने को लेकर पहले से ही कई तरह की अटकलें लग रही हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी हाल ही में कहा था कि इस समय मोजतबा खामेनेई से सीधे संपर्क करना बहुत मुश्किल है। यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव की उलटी गिनती शुरू, जानें कब होगी वोटिंग इजरायली मीडिया चैनल 14 ने ईरान के अंदर मौजूद सूत्रों के हवाले से मोजतबा खामेनेई की हालत को गंभीर बताया है। इस...