अयोध्या, अप्रैल 13 -- कार्यक्रम में ख़ामनेई के नुमाइंदे अब्दुल मजीद हकीम का हुआ भव्य स्वागत अयोध्या संवाददाता। अलकायम फाउंडेशन की ओर से सोमवार की देर शाम आयोजित यादें कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अब्दुल मजीद हकीम इलाही देर रात कार्यक्रम स्थल इमामबाड़ा जवाहर अली खां पहुंचे। यहां शिया धर्मगुरुओ ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुस्लिमों सहित अन्य समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। कार्यक्रम को समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने संबोधित किया। इसके अलावा लश्करी मंदिर अयोध्या के महंत अरुण दास ने संबोधित किया। इसके पहले सोमवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही का स्वागत उलेमाओं ने किया। यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई के नुमाइंदे पहुंचे अयोध्या आंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक...